फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुंजा मतरालियों शिव मंदिर पांवटा में हुई चोरी के आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शुक्रवार रात को आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कुंजा मतरालियों में शिव मंदिर पुजारी बस्ती राम पुत्र केदार सिंह ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया कि मंदिर के गेट व दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्तियों और पंच धातु की 2 घंटियां चोरी की गई हैं। शिकायत मिलने के बाद पांवटा थाना में आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद कुछ घंटे के भीतर ही धौलाकुआं निवासी आरोपी विकास पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि मंदिर में चोरी के आरोपी विकास (20) पुत्र श्याम लाल को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें