फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ के वार्ड सात में 15 दिन से पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ शहर के वार्ड नंबर सात में पानी का संकट गहरा गया है। लोगों को 15 दिन से पानी नसीब नहीं हो रहा है। इस कारण लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लोगों को खड्डों से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है। उनका अधिकतर समय पानी लाने में ही बीत रहा है। लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग के हर अधिकारी को उन्होंने पानी नहीं मिलने की शिकायत की है। इसके बाद भी किसी भी अधिकारी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

विकास शर्मा, विवेक, विक्रम, रविकांत, दिनेश, विक्रम, सतीश, कमल, संजू ने बताया कि उनके वार्ड में 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। उनका पूरा दिन प्राकृतिक खड्ड से पानी लाने में ही बीत रहा है। लोगों ने बताया कि पानी न आने की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन, किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। अब तो सब्र का बांध भी टूटने लगा है। लोगों ने आईपीएच विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता बाल कृष्ण कौंडल ने बताया कि क्षेत्र की पाइप लाइन सड़क निर्माण के दौरान भारी मलबा आने के कारण टूट गई है। इसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें