फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की कार्रवाई से पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से शहीदों के परिजनों के चेहरों पर सुकून दिखाई दे रहा है। ददाहू के कारगिल युद्ध विजेता सेवानिवृत्त कैप्टन लीला राम ने सेना की इस जवाबी कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने भारतीय सेना के जज्बे को सेल्यूट किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना को खुली छूट मिलने के बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका है। जिसको लेकर भारतीय सेना की जितनी तारीफ की जाए कम है। भारतीय सेना के इस जज्बे की पूरा देश सराहना कर रहा है। लीला राम के अतिरिक्त पूर्व सैनिक हवलदार सुरेश चंद, गोपीचंद व सतपाल ने कहा कि सेना की ओर से किया गया यह अटैक ट्रायल मात्र था। देश की जनता को भारतीय सेना पर पूरा विश्वास और गर्व है। अब वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान की जनता को आतंकवाद से छुटकारा मिल सकेगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा को शांति मिलेगी और परिजनों के दिलों को सुकून मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को मोदी जैसे निडर नेतृत्व की आवश्यकता है। इस तरह के अटैक व सर्जिकल स्ट्राइकें होती रहनी चाहिए। इससे पाकिस्तान व उसके मित्र देशों को करारा सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें