पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना के तहत वन अधिनियम के तहत दर्ज मामले के आरोपी को 20 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिली है। सोमवार को शिमला हाईकोर्ट में जमानत याचिका रद्द होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 20 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वन मामले के आरोपी हनीश मोहम्मद के खिलाफ एफआईआर- 331/2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा-379 और वन अधिनियम की धारा-41 और 42 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। सोमवार को याचिका रद्द होने पर पांवटा पुलिस जांच टीम ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। रिमांड मिलने की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।