अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी (71) को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली थी। देर रात ही उनका पार्थिव शरीर उनके पांवटा आवास पर लाया गया। मंगलवार को पांवटा के यमुनाघाट पर पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र नेगी और सुरेंद्र नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं समेत हजारों लोग पूर्व विधायक की अंत्येष्टि में शामिल हुए। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी को वर्ष 2007 से किडनी रोग की शिकायत थी। इसके बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ। चार दिसंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार शाम को उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक की अंत्येष्टि में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, उत्तराखंड राज्य के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह, पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा, पूर्व विधायक पांवटा चौधरी, किरनेश जंग, पूर्व विधायक पांवटा फतेह सिंह मेहरालू, पूर्व विधायक नाहन अजय बहादुर सिंह, कर्नल जगत सिंह चौहान, सिरमौर माईन संघ अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर, पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रताप सिंह तोमर, अश्वनी शर्मा, पीसीसी सचिव अनिंदर सिंह नौटी, शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, हिप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल, बीडी त्यागी, सुरजीत सिंह, कैलाश आजाद, शेर सिंह नेगी, चतर सिंह तोमर, उदय शर्मा, सुरजीत सिंह, संतराम चौहान, राजेंद्र तिवारी, पांवटा बार संघ अध्यक्ष हरप्रीत सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने दिवंगत नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।