फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू : मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में कांग्रेस ब्लॉक पच्छाद ने बागथन, बजगा, बनाह धिन्नी और सराहां आदि क्षेत्रों में जन सभाएं कर लोगों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गंगूराम मुसाफिर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि भाजपा का लगातार जनाधार गिर रहा है। भाजपा के गिरते जनाधार से केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सिरमौर भाजपा की गुटबाजी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र की सड़कें, पेयजल योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। शिक्षा के मंदिरों में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। क्षेत्र के तहत सराहां-मंडी खड़ाना, मानगढ़-बगड़, डूंगाघाट -बागथन- चनालग, डुंगाघाट किला कलांच, मड़ीघाट -सुल्तानपुर इत्यादि सड़कों की ऐसी हालत बन गई है कि इस सड़क पर जहां दोपहिया वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है, वहीं चारपहिया वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं हैं। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष रणजीत हब्बी, राजेंद्र भारद्वाज, सिरमौर सिंह, राजेश ठाकुर, देवेंद्र भंडारी, संजय पाल, रमेश चंद, जगमोहन ठाकुर, मोहनी ठाकुर, अनिल भंडारी, कर्म सिंह, धर्म सिंह, सतेंद्र नेहरू, सुरेंद्र सपरा, नरेंद्र टुटेजा, श्यामलाल फरमाहे, अनूप ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें