सतौन (सिरमौर)। सतौन के निकट कांडों पुल के पास सड़क पर मंगलवार को तेंदुए का शावक मृत पड़ा मिला। इसे लोगों ने सड़क से उठाकर किनारे पर रख दिया। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वन विभाग के बीओ सचिन मौके पर पहुंचे। वह मृत शावक को उठा कर राजबन चौकी ले गए। बताया जा रहा है कि रात को किसी वाहन की चपेट में आने से शावक की मौत हो गई है। डीएफओ पांवटा ने अधीनस्थ अधिकारियों को शावक का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दे दिए हैं। उधर, आरओ राजबन हर्षमोहन ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को अवकाश के कारण नहीं हो पाया। इसका पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।