फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 25 को जुटेंगे प्रदेश भर के फार्मासिस्ट

विज्ञापन
health insurance
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल और फार्मासिस्ट के सभी संगठन 25 सितंबर को नाहन जिला परिषद भवन में विश्व फार्मासिस्ट दिवस और काउंटनिंग फार्मेसी एजुकेशन प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें जिला सिरमौर के पंजीकृत और अन्य जिलों से आए छह सौ से अधिक फार्मासिस्ट भाग लेंगे। यह जानकारी जिला सिरमौर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलाइंस और आयोजन समिति के सदस्य राकेश मल्होत्रा ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हिमालयन कॉलेज के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। समारोह में रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों को वर्तमान में फार्मेसी की अत्याधुनिक तकनीक से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही संगठन से जुड़े वरिष्ठ फार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें