फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार हंगामे के बीच टली कैमिस्ट शॉप की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोरदार हंगामे के बीच टली केमिस्ट शॉप की बोली
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा में पार्किंग का ठेका 10 हजार में छूटा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में शुक्रवार को केमिस्ट शॉप और पार्किंग की बोली रखी गई थी लेकिन, जोरदार हंगामे के चलते केमिस्ट शॉप की बोली नहीं हो सकी। केवल दस हजार मासिक पर पार्किंग की बोली हो पाई। अब, शीघ्र केमिस्ट शॉप की खुली बोली की नई तिथि तय की जाएगी। विगत वर्ष सिविल अस्पताल पांवटा की केमिस्ट शॉप की बोली करीब 3.20 लाख मासिक में गई थी। शुक्रवार को बोली राशि बढ़ने की काफी उम्मींदे जताई जा रही थीं। इस बार पांवटा अस्पताल में केमिस्ट शॉप की खुली बोली को पांच लोग पहुंचे थे लेकिन, बोली लगाने पहुंचे दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के चलते बोली नहीं हो सकी। बोली के दौरान अशांति और मारपीट तक की आशंका पैदा हो गई थी। इसके चलते गठित टीम ने बोली को ही स्थगित कर दिया। शुक्रवार को केवल अस्पताल परिसर में पार्किंग की बोली ही लग सकी। पार्किंग की बोली इस वर्ष दस हजार प्रतिमाह पर छूटी है। सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को केवल पार्किंग की बोली ही हो सकी है। अस्पताल परिसर में केमिस्ट शॉप की खुली बोली नहीं हो सकी। इसके बाद गठित छह सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को केमिस्ट शॉप की बोली को स्थगित कर दिया है। अब शीघ्र खुली बोली की नई तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें