फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान में 22-24 अक्तूबर तक लगेगा रेडक्रॉस मेला: जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रॉस मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

22-24 अक्तूबर तक लगेगा मेला : डीसी
बोले-मेले को बनाया जाएगा आकर्षक
नाहन (सिरमौर)। नाहन चौगान में 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी ललित जैन ने मेले के आयोजन को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष मेले को दो से बढ़ाकर तीन दिवसीय किया गया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था है, जिसका उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा और सहायता करना है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की आय के सृजन के लिए हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए सोसायटी की ओर से डॉग शो, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम के अतिरिक्त लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। चौगान में सोसायटी की ओर से आवश्यकतानुसार स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक प्रदर्शनियां स्थापित करने के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। मेले में पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉलों के अलावा विभिन्न उद्योग भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। वहीं, मेेले में झूले भी लगाए जाएंगे। सभी सदस्यों से आग्रह किया कि रेडक्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए और आजीवन सदस्य बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी डॉ. रामेश्वर दास, गैर सरकारी सदस्य नसीम मोहम्मद दीदान, असलम खान, संजय गोयल, अशोक सिकंद, याकूब बेग, मनीष जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें