फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की हत्या करने वाली महिला रिमांड पर भेजी

विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के बनेठी में अपने ससुर की हत्या करने वाली प्रतिमा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने ससुर की हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि, अपने हाथ मजबूत करने के लिए पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एएसी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें