फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगानी स्कूल में लगे आठ सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगानी स्कूल में लगे आठ सीसीटीवी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगानी के प्रधानाचार्य गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी लग चुके हैं। स्कूल परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों से नकल समेत हर तरह की गतिविधियों में चौकस नजर रहेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेशों का अनुपालन किया गया है। कैमरों की सहायता से मार्च में शुरू होने वाली बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से संचालित करने में भी सहायता मिलेगी। इस नई व्यवस्था से पाठशाला की सुरक्षा और आगामी सत्र में विद्यालय में होने वाली गति विधियों पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन


एड्स से बचाव को सावधानी जरूरी : डॉ. निसार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में एचआईवी टेस्टिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने शिलाई और राजपुर ब्लॉक की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एड्स रोग से बचाव की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला एड्स निवारण अधिकारी डॉ. निसार अहमद और एके परमार ने एड्स रोग के फैलने के कारणों की जानकारी दी। डेमो दिखा कर एचआईवी रोग से बचाव को काउंसलिंग करने और जागरूक करने के तरीके बताए गए। कार्यशाला में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सवालों के भी विशेषज्ञों ने जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें