फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो स्पर्धा में गुरुनानक मिशन पांवटा का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सीबीएसई नेशनल खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गुरुनानक मिशन स्कूल पांवटा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। नया इतिहास रचते हुए हिमाचल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। टीम के वापस पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने भव्य स्वागत किया।

गुरुनानक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने बताया कि 13 से 17 नवंबर तक यूपी के नोएडा में अंडर-17 छात्रा वर्ग राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-14 में खेली गई प्रतियोगिता में स्कूल टीम ने नया इतिहास रचा है।
विज्ञापन


देश भर की 22 सर्वश्रेष्ठ टीमें पहुंची थीं। पांवटा स्कूल टीम ने लीग मैचों में शानदार खेल दिखाया। पांवटा मिशन स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में द टाईटन स्कूल तमिलनाडु को 8-4 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


हरियाणा के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी टीम के साथ फाइनल में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें हांसी टीम 4-2 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही लेकिन पांवटा टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में दिखाया। प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने विजेता टीम, कोच प्रवीण कुमार व अनुराधा रतन समेत स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें