फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहलियों के पास झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
देहरादून-चंडीगढ़ वाया पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर सतीवाला पंचायत के बोहलियों के समीप झील में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार शव की पहचान 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र सिंह पिछले एक सप्ताह से लापता था। शव को शुक्रवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस को झील में शव की सूचना करीब 12 बजे के करीब मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। लिहाजा पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। मामले की पूरी छानबीन के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें