फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सामुदायिक भवनों और संपर्क सड़कों के लिए 14 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


पांच पंचायतों के लिए जारी हुई राशि, लोग होंगे लाभान्वित
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपलब्ध करवाया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा नाहन के तहत आने वाली पांच पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 14 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट स्वीकृत हो जाने के बाद जल्द ही इन पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य शुरू होंगे। विधायक अजय सोलंकी ने इन पंचायतों के लिए बजट उपलब्ध करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मात्तर में डाकरा वाला बस्ती, नजदीक लई माता मंदिर के समीप संपर्क सड़क के लिए 2.5 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, ग्राम पंचायत नेहली धीड़ा के काटल गांव में संपर्क सड़क के लिए 1.5 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत नौनी के ड्रेनेज के कार्य के लिए 3 लाख, ग्राम पंचायत पालियों में गुग्गा माड़ी के समीप टीन शेड़ के कार्य के लिए 3.5 लाख, ग्राम पंचायत सुरला की एससी बस्ती में सामुदायिक शेड़ निर्माण के लिए 3.5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बजट स्वीकृत हो जाने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए बीडीओ नाहन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। पांच पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 14 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इससे बेहतर सुविधा मिलेगी।


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें