फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगा नाहन, मोदी के नारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच रविवार को नाहन शहर भगवा रंग में रंग गया। चौगान मैदान से लेकर पूरे बाजार में जगह-जगह भाजपा के झंडे लगे दिखाई दिए। जबकि, रैली स्थल पर पर बना पंडाल भी भगवा रंग गया था। पंडाल में छत की जगह लगी हरे और भगवा रंग की पट्टियों ने माहौल को और भगवामय बना दिया। रैली में उमड़ी भीड़ के सिर पर ‘मैं भी चौकीदार की टोपी’ और हाथ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीरें थीं।
विज्ञापन

पूरा वातावरण मोदी के नारों से गूंज उठा। इस बीच अमित शाह ने भी अपने संबोधन में नारे लगवाकर भीड़ में जोश भर दिया। भारत माता की जय के नारे के साथ उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। खास बात यह रही कि जनता की सुविधा का भी रैली में ख्याल रखा गया। छत पर पंखों के साथ ही जगह-जगह पर कूलर भी लगाए गए थे। ताकि जनता को गर्मी से परेशान न होना पड़े। पंडाल के चारों तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अमित शाह के होर्डिंग लगे हुए थे।
अमित शाह का नाहन में एक बजे के बाद आने का कार्यक्रम था। लेकिन, लोग दस बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। भूखे पेट आए लोग खाना खाने के लिए ढाबों की ओर निकले। इसके चलते नाहन शहर के ढाबों में खूब रौनक देखने को मिली। ढाबों में दोपहर के समय काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

रैली के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। जबकि रैली शुरू होने से पहले सुरक्षा की पूरी तरह से जांच पड़ताल की गई। खाली कुर्सियों के नीचे भी खोजी कुत्ते की सहायता से जांच हुई। जबकि गेट पर मेटल डिटेक्टर के भीतर से लोगों को गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें