नाहन (सिरमौर)। नाहन कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को चौगान मैदान में हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मार्चपास्ट की अगुवाई छात्राओं ने की। मोहित व नेहा पुंडीर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने किया। प्राचार्या डॉ. वीणा राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपायुक्त ललित जैन ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। देर शाम को आयोजित समापन समारोह में नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अर्चना शर्मा प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय और शिवानी राज तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा ठाकुर, पूनम व नेहा पुंडीर, 400 मीटर दौड़ में पूनम, अर्चना शर्मा व प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में नेहा पुंडीर, पूनम कुमारी व प्रियंका, 100 मीटर दौड़ में पुष्पा ठाकुर, प्रियंका व शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग की शार्ट पुट में भारती शर्मा, अर्चना शर्मा व ऊषा, ऊंची कूद में नेहा पुंडीर, पुष्पा ठाकुर व भारती शर्मा, लंबी कूद में नेहा पुंडीर, अर्चना शर्मा व पुष्पा, डिस्कस थ्रो में नेहा पुंडीर, ऊषा व भारती ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार, करम सिंह व धीरज, 400 मीटर दौड़ में कर्म सिंह, रविंद्र सिंह व निकेश चौहान, 200 मीटर दौड़ में मोहित, कर्म सिंह व रविद्र, 100 मीटर दौड़ में मोहित, इंद्रजीत व समीर ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मोहित, इंद्रजीत व अजीत सिंह, शार्टपुट में मोहित, निकाराम व भूपेंद्र, डिस्कस थ्रो में मोहित, भूपेंद्र व अनिल राणा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रो. भारती, पीटीए प्रधान प्रताप तोमर, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर, मोना तोमर, डॉ. प्रेम भारद्वाज, डॉ. रीतू पंत, डॉ. राजेश त्रेहान, डॉ. नीलकांत शर्मा, डॉ. उत्तमा पांडेय, डॉ. उर्वशी, प्रो. शिप्रा, प्रो. सुदेश, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. सरिता बंसल, डॉ. विनीता पाल, डॉ. राजेंद्र तोमर, प्रो. स्वामी नाथ, प्रो. नवदीप शाह, डॉ. मानसी हरिश, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. मोनिका, प्रो. प्रीति, डॉ. सलोनी, प्रो. पूजा उपस्थित रहे।