फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय पर सोमवार को शराब ठेके के विरोध में एक बार फिर महिलाएं सड़कों पर उतरीं और जमकर नारेबाजी की। संगड़ाह में चल रहे बीयर बार व शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर गांव से लेकर लघु सचिवालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला मंडल संगड़ाह, डाहर, कड़ाली, टिकरी व पावरा की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। संगड़ाह की सामाजिक कार्यकर्ता मीरा चौहान ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं में दिनोंदिन बढ़ रही नशे की प्रवृति से तंग आकर महिलाओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि संगड़ाह में शराब ठेका पहले से ही था, लेकिन कुछ अरसे पूर्व यहां पर बीयर बार खोलने की अनुमति दे दी गई। शराब ठेका व बीयर बार दोनों मुख्य मार्ग पर खोले गए हैं, जहां से रोजाना सैकड़ों स्कूल व कॉलेज के छात्र गुजरते हैं। शराब ठेके को बंद करने के लिए कई सालों से महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। कई बार प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में एक ही चिकित्सक के सहारे चलने पर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की। रैली में जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, प्रधान महिला मंडल संगड़ाह कमला देवी, डाहर से रीता शर्मा, कड़ोली से प्रधान एवं सचिव किरण व अत्रों, पावरा से इंदिरा देवी, टिकरी से जयमंती, झीलो देवी, गीता देवी के अलावा दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें