फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल बन एसपी ने गोद लिया नाहन कन्या स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। बतौर एसपी कार्यालय में ज्वाइनिंग देने से पहले शिकायतकर्ता बनकर कर्मचारियों की टोह लेने वाले सिरमौर के नए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन को गोद लिया है। ‘अमर उजाला’ की नारी गरिमा पर आधारित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह एलान किया। अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए एसपी ने कहा कि छात्राएं बेझिझक उनसे सीधा संपर्क कर सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या हो तो वे उनसे बात करें। यहां तक कि आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी दें। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के लिए वह एसपी नहीं, बल्कि ‘पुलिस अंकल’ हैं। पुलिस अधीक्षक ने एलान किया कि सिरमौर पुलिस का कार्य सुरक्षित माहौल बनाना है। इसके लिए पुलिस-जनता के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के प्रयास होंगे। इस स्कूल में आकर वह स्वयं छात्राओं से संवाद किया करेंगे। छात्राएं भी अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे उनके पास रख सकती हैं। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। नशा, नारी गरिमा, स्वच्छता, आत्मरक्षा, शिक्षा आदि विषयों पर पुलिस भी जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगी। इसके लिए सिरमौर पुलिस के अधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेंगे। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर के रैंक से ऊपर के अधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेंगे। यह स्कूल उनकी निगरानी में रहेगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि मोबाइल छोड़ दो। व्हाट्स एप और फेसबुक की बजाय अपने दीमाग का इस्तेमाल पढ़ाई में लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें