फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ से बनेगी चासी-दोबघाट-जंगलाभूड़-लेही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ से बनेगी चासी-दोबघाट-जंगलाभूड़-लेही सड़क
विज्ञापन

भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का आह्वान
तारापुर-डुक्की पेयजल योजना पर खर्च होंगे 40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत आने वाली चासी-दोबघाट-जंगलाभूड़-लेही सड़क का निर्माण कार्य साढ़े तीन करोड़ से किया जाएगा। सड़क निर्माण का मामला जल्द वन विभाग से अनापत्ति के लिए वन मंत्रालय देहरादून भेजा जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राजकीय उच्च पाठशाला तारापुर चासी के वार्षिक समारोह के दौरान कही। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाएं। तारापुर-डुक्की पेयजल योजना के संवर्धन पर 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि महीधार का पानी सुरला क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी हैं। इस क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 18 करोड़ की लागत से देवका पुड़ला पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। डॉ. बिंदल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होते हैं। विद्यार्थी जो कुछ यहां सीखते हैं, उससे उनका भविष्य निर्धारित होता है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे किसी प्रकार के नशे में पड़कर अपने बहुमूल्य जीवन को बर्बाद न करें। बल्कि, जो लोग नशे का शिकार हो चुके हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना सहयोग दें। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा, प्रारंभिक शिक्षा विपिन कुमार, जिप सदस्य मनीष चौहान, जिला भाजपा सचिव प्रताप ठाकुर, मंडल महासचिव प्रीतमोहन, अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें