प्रस्ताव लेखन में लक्ष्मी, चित्रकला में दुर्गेश अव्वल
ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला खालाक्यार में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वन्य प्राणी विभाग के सौजन्य से आयोजित इन स्पर्धाओं में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए वन्य जीवों के संरक्षण पर बल दिया। वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ अश्विनी कुमार ने वन्य प्राणियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे विश्व में दो से आठ अक्तूबर के बीच वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह आयोजन करके स्कूली बच्चों को वन्य प्राणी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में लक्ष्मी चौहान ने पहला, मुकेश कुमार ने दूसरा और मनीषा कपिला ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन स्पर्धा में नरेश प्रथम, प्रतीक द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में दुर्गेश ने पहला, विद्या देवी ने दूसरा, जबकि शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में रितिका प्रथम, नीलम द्वितीय और कृतिका तीसरे स्थान पर रही। मुख्याध्यापक हरीश शुक्ला ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग के बीओ देवेंद्र कुमार, वन रक्षक वीरेंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और अध्यापक मौजूद रहे।