फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़थल मधाना में गोशाला ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। धारटीधार इलाके की बाड़थल मधाना पंचायत के मधाना गांव में बीते दिनों बारिश के दौरान एक गोशाला ढह गई। इससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गोशाला ढहने के बाद किसान के पास मवेशियों को छत देने के लिए दूसरी गोशाला भी नहीं है। ऐसे में मवेशियों को खुले में रखना मजबूरी बन गया है। किसान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गोशाला का मुआयना कर मुआवजा राशि प्रदान की जाए। जानकारी के अनुसार मधाना गांव के इंद्र सिंह की गोशाला भारी बारिश के कहर से क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश के चलते दोपहर में ही गोशाला ढहने के कारण उसमें बंधी दो गाय और दो बछड़ों को समय रहते बचा लिया गया था। इंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई कि मौके का निरीक्षण कर मुआवजा राशि दी जाए। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत को भी इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें