फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू कॉलेज से बिना पढ़े बैरंग लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में मंगलवार को केवल एक ही विषय की कक्षा लगी। अर्थशास्त्र विषय के सोलह बच्चों को स्वेच्छा से कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे युवक ने यह कक्षा ली जबकि कॉलेज में एक भी प्राध्यापक न होने के कारण शेष बच्चों को वापस लौटना पड़ा। कॉलेज में प्राध्यापक न होने के कारण मंगलवार को छात्र-छात्राओं की संख्या कुछ कम रही फिर भी पचास के करीब विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। ये सभी कक्षाएं न लगने के कारण वापस घर लौट गए। कॉलेज से निराश होकर लौट रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में प्राध्यापकों के पदों को न भरे जाने को लेकर गहरा रोष है। उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। अभिभावकों का कहना है कि यदि इस माह तक प्राध्यापकों की नियुक्ति न की गई तो उन्हें विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। कॉलेज में 140 में से मात्र सोलह बच्चों को ही शिक्षा मिल रही है। विद्यार्थियों को भी अपना पाठ्यक्रम पूरा होने की चिंता सता रही है। गौरतलब है कि जबसे कॉलेज खुला है, बच्चों को शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुछ दिनों तक प्रतिनियुक्ति पर आए प्राध्यापकों की ओर से आधी-अधूरी कक्षाएं संचालित की गईं। अब वे भी बंद हो गई है। उधर, डिग्री कॉलेज ददाहू के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेजों में एक सितंबर से परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। इन परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम का 70 फीसदी पूरा होना जरूरी है, जिस कारण संगड़ाह से प्रतिनियुक्ति पर ददाहू भेजे गए प्राध्यापकों को वापस बुलाया गया है। डिग्री कॉलेज ददाहू की स्थिति को लेकर सरकार और विभाग को अवगत करवा दिया गया है। इसी माह प्राध्यापकों के पदों को भरे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें