फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन

कॉलेज के वार्षिक समारोह में विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने बांटे पुरस्कार
नीलम को मिला महाविद्यालय गौरव पुरस्कार
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, गुजराती नृत्य पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।
अंत में शिक्षा व खेल गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नीलम कुमारी को महाविद्यालय गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि मुख्यातिथि ने शिक्षा क्षेत्र से नीलम कुमारी, कुब्जा देवी, कविता, अमृता, रंजना, मितु, किरण, सुमन शर्मा, कृष्णा, विक्रम, मुकेश कुमार, चिंता, रितिका, दिपिका और अभिमन्यु को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जबकि रीना, प्रियंका, संजीव, बबीता, दीपक, रेखा, प्रवेश, अनिता, वंदना, रामदत्त, अर्चना, प्रेमलता, रोहित, मंजू बंदना, मनीषा, कृष्णा, विपिन, सतीश, अंजिता मनिषा, रजनी, राजबाला, विक्रम, प्रदीप, खेल क्षेत्र से मनीषा, सुमन, रीना और चिंता को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बलिंद्र, जयमंती, धर्मपाल, तपेंद्र, विशाल, कपिलदेव, योगेंद्र, अजय, जागर सिंह, धनबीर, विरेंद्र, प्रवीण, हितेष, रघुबीर, मुनीश, सुमन, रीना, रक्षा, धर्मपाल, विक्रम, अंकुर, बलिंद्र, विजय व चिन्ता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों में विपिन, प्रियंका, वंदना, रीना, विरेंद्र, विक्रम, नीलम, अर्चना, बविता, एनएसएस क्षेत्र से अर्चना, विवेक, रितिका, नीलम, राकेश, रेड रिबन क्लब के जगपाल सिंह, सरिता, योगेंद्र व अन्य ईको क्लब के दीपक, रविना, रीना को सम्मानित किया गया।
-----
---कपिला-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें