अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब ( सिरमौर)।
पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र विधायक सुखराम चौधरी ने कहा है कि गुरु की नगरी के विकास को बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। विभिन्न विभागों से शहरी विकास को करीब एक करोड़ बजट प्रावधान करवाया जा रहा है। कमेटी के सभी सदस्य एकजुट होकर पांवटा की बेहतरी व विकास के लिए कार्य करें।
विधायक शुक्रवार को मनोनीत पार्षदों के शपथ समारोह में संबोधित कर रहे थे। एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा ने मनोनीत 4 पार्षदों पंकज पूरी, डॉ. अजित पाल सिंह, हेमंत गुप्ता व गुरदास राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, ईओ पांवटा नप एसएस नेगी, डॉ. प्रेम गुप्ता, जुगल किशोर, पूनम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनिंद्र सिंह नौटी, डॉ. हरसिमरन सिंह, डॉ. हरलीन कौर, संजय सिंघल, अजित सिंह, शिवानी वर्मा, मधुकर डोगरी, अंजू डोगरी, ललित गोयल, राकेश कश्यप, स्नेहादत्ता, महेंद्र सिंह, अंजू वर्मा, अनिता देवी, सीमा देवी, सुधीर गुप्ता, बारुराम शर्मा व राकेश मेहरालू आदि मौजूद रहे।