अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा का रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह हुआ जिसमें पांवटा ब्लॉक के सेवानिवृत्त हो रहे पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पांवटा सुभाष चंद रहे।
मुख्य अतिथि सुभाष चंद व प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई प्रधान पूरन तोमर ने कहा कि जिले के दूरदराज व मैदानी क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले एचटी प्राथमिक पाठशाला बद्रीनगर उमेश शर्मा, जेबीटी राप्रापा पांवटा इंदूबाला, एचटी राप्रापा किशनपुरा बच्चन सिंह, जेबीटी राप्रापा भांटावाली नरेंद्र कुमार व जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा-1 केवल सिंह को टोपी, शॉल व स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने गीतों समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूरन तोमर, रंजना शर्मा, राजकुमार, मंजीत सिंह, प्रनीत कौर, विजय लक्ष्मी, अनिता, अंजना, हरमेश कुमार, हरीश शकलानी, आशा तोमर, चंद्रसैन, हरमीत, नीना, प्रताप चौहान, सोहन सिंह, बच्चन सिंह, केहर सिंह, रघुवीर सिंह, इंदूबाला, नरेंद्र, जगत सिंह, नाथी राम, रजनी, बिंदू शर्मा, बिंदू, संदीप, हरीकेश, कर्ण सिंह, बहादुर सिंह, सुनीता, सुरेखा, राजेंद्र सिंह, रचना यादव, अर्चना, रामलाल व बहादुर सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।