अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज, सुरेश शर्मा व राजीव राजा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नरेश वर्मा ने उन्हें शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया।
सर्वप्रथम राजीव राजा ने शुण झुरिये.., सारी उमरो पापिया.., रातड़ी काटनी मेरे.., यार नी मिलना.., नाटियां पेश की। उसके बाद गीता भारद्वाज ने हिन्दी और पहाड़ी गीत पेश करके खूब वाहवाही लूटी। गीता ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी.., मुहब्बत बरसा देना तुम.., मैं तेरी गर्लफ्रैंड.., झुमका गिरा रे.., बदले तेवर तेरे.., देखना माई छोरा.., इक अधिया मंगाई जा रे.., बेलुए बुरा आया जमाना.., नाटियां पेश कर खूब रंग जमाया।
जूनियर नाटी किंग सुरेश शर्मा ने डीजी पांदे लागी नाटी..., भाई री सालिए.., बाएं चमको घोड़ी रे बिंदिये जिया लाला.., रोहड़ू जाना मेरी आमिए.., डूंगे नालुए.., रुमतीए.., रुंदी लागी चौंकिए.., नाटियां पेश कीं। इससे पूर्व हिमाचल आइडियल रहे सुदर्शन दिवाना ने रुख पे बिखरी हैं जुल्फें संवारों.., गीत पेश किया। अनिल मान ने पंजाबी गीत तेरे इश्क दा गिद्दा पैंदा नी.., जबकि रोशनी शर्मा, कल्पना तोमर, हरी ठाकुर, अजय वर्मा, धर्मपाल ठाकुर, पूजा चौहान आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। साधना कलामंच के कलाकार देशराज ने कॉमेड़ी पेश की।
इस मौके पर भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी, डीएसपी दुष्यंत सरपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला सचिव सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, जियालाल, जयप्रकाश चौहान, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।