फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 20 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला परिषद भवन नाहन में जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 20 मार्च को आयोजित होगी। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला सिरमौर के लोक नृत्यों, संगीत, गायन आदि परंपरा का पुरातन स्वरूप बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करना है।
प्रतियोगिता में कोई भी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत दल, संस्था, विद्यालय व महाविद्यालय भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी दल को भाषा विभाग के दूरभाष नंबर पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को रनिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मेले में विभाग की ओर से राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में जाने का अवसर दिया जाएगा। द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को स्मृति चिन्ह व प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल के कलाकारों की संख्या वादक कलाकारों सहित 22 हो लेकिन 15 से कम न हो। इस दौरान पारंपरिक लोकनृत्य, गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें