फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में आश्रितों के पास पेंशन देने से इंकार

विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विज्ञापन
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बुजुर्गों के लिए गले की फांस बन गई है। बुजुर्गों के आश्रितों को डाकघरों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। डाकघरों से पेंशनरों को भेजे जाने वाले मनीआर्डर अब नहीं जा रहे। डाकघर के कर्मी डाकघरों में पहुंच रहे लाचार एवं बीमार बुजुर्ग पेंशनरों के आश्रितों को पेंशन की राशि अदा करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे पेंशन की राशि प्राप्त करना लाचार बुजुर्गों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

बुजुर्गों को पेंशन की राशि मनीआर्डर के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाई जाती रही है लेकिन पिछले कुछ समय से विभाग ने लाभार्थियों में डाकघरों में ही खाते खुलवाने के फरमान जारी किए हैं। करीब 80 फीसदी लाभार्थियों ने अपने खाते डाकघरों में खुलवा भी दिए हैं। अधिकतर बुजुर्ग स्वास्थ्य कारणों से डाकघरों तक नहीं पहुंच सकते। वह अपने आश्रितों को पेंशन लेने के लिए डाकघर भेज रहे हैं जहां पर उन्हें पेंशन देने से साफ इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में कई बुजुर्ग पेंशन की राशि से वंचित रह रहे हैं।
आश्रितों का कहना है कि उनके मां बाप अधिक बुजुर्ग व लाचार होने के कारण डाकघर तक पहुंच नहीं सकते लेकिन डाकघर के कर्मचारी बुजुर्गों को साथ लेकर आने पर ही पेंशन देने की बात कह रहे हैं। बुजुर्ग सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण लाभार्थियों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग ने परिणाम जाने बिना ही लाभार्थियों के खाते डाकघरों में खुलवा कर उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है।
विज्ञापन


उधर, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि इस तरह की शिकायतें उन्हें भी मिल रही हैं। वह डाक विभाग के अधिकारियों से इस बारे में हस्तक्षेप करके इस प्रक्रिया में सहयोग की अपील करेंगे जिससे बीमार व लाचार बुजुर्गों की पेंशन उनके आश्रितों के माध्यम से बुजुर्ग तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को घर बैठे ही पेंशन का भुगतान किया जाएगा जिससे यह समस्या स्वत: ही खत्म हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें