फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में वोट किया तो 5 साल भुगतोगे सजा : बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालच में वोट किया तो 5 साल होगी सजा : बृजभूषण
विज्ञापन

किसी दबाव, धन और लालच में आए बिना करें मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से नोडल क्लब न्यू जामना ने नाहन में बैंकिंग एवं मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने शहर के लोगों को यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, बचत खाता, चालू खातों के प्रकार व उनकी विशेषताएं, कैशलेस ट्रांजेक्शन तथा लोन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
क्लब पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से 9 नवंबर को मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी कार्य छोड़कर मतदान करने के लिए अवश्य जाएं। लोकतंत्र पर्व में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष बृजभूषण ठाकुर व विनोद कुमार ने कहा कि सभी लोग पांच साल तक विधायक व सरकार को कोसते रहते हैं कि उन्होंने प्रदेश या क्षेत्र का विकास नहीं किया। वह चाहें तो विधानसभा में एक अच्छा व्यक्ति चुनकर भेज सकते हैं जो उनके क्षेत्र का विकास करवा पाए। इसके लिए आवश्यक है कि लोग 9 नवंबर को बिना किसी लालच, जाति, धर्म के अपना मतदान करें।
उन्होंने कहा कि कुछ नेता लोगों से मत प्राप्त करने के लिए उन्हें धन, शराब व अन्य चीजों का लालच देते हैं। कुछ लोग इनके झांसे में भी आ जाते हैं लेकिन याद रखिए शराब या धन क्षण भर में नष्ट हो जाएगा लेकिन उसकी सजा आपको पांच साल फिर भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर काका राम, हेमंत, विनोद, जगदीश, संजू, कपिल, राकेश, नीतीश, निखिल, अंकित ठाकुर, अनिल ठाकुर, मुकेश जयपाल, परवीन, राहुल, योगेश, संजू आदि दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
-----------
--तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें