फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने खोला राष्ट्रीय मुद्दों के साथ लोकल टच दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साइड स्टोरी----
योगी ने खेला राष्ट्रीय मुद्दों के साथ लोकल टच दांव
स्थानीय समस्याओं को उठाकर वोटर रिझाने का प्रयास
प्रदेश सरकार और सोनिया-राहुल रहे योगी के निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
हितेश शर्मा / योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शांत हिमाचल की वादियों में शात दिखे। गिरि व जलाल के पवित्र संगम तट पर हुई जनसभा में योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस रही। रेणुका के स्थानीय मुद्दे से अपना भाषण शुरू करते हुए योगी केंद्र तक पहुंच गए। उनके पूरे भाषण में कांग्रेस और राहुल-सोनिया निशाने पर रहे। करीब 22 मिनट के भाषण में योगी ने अपनी वाकपटुता से हर वर्ग को टच करने का प्रयास किया।
सिरमौर की खस्ताहाल सड़कों से अपना संबोधन शुरू करने वाले आदित्य नाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश की राजनीति से वह राष्ट्रीय मुद्दों क पहुंच गए। उन्होंने पूर्व यूपीए और हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए ऐसा भी लग रहा था कि योगी रेणुका बांध से संबंधित मुद्दे को भी भुनाएंगे लेकिन रेणुका बांध की हिस्सेदारी वाले पांच पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान को लेकर भी योगी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

बहरहाल, योगी का सादा लिबास व अपना सरल अंदाज देख लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ जरूर लगी रही।
बॉक्स---
राजीव गांधी ने इसी स्थल से की थी रेणुका बांध की घोषणा
वर्ष 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने गिरि व जलाल नदी के संगम स्थल पर 35 साल पहले रेणुका बांध की घोषणा की थी। उस दौरान भी चुनावी माहौल था लेकिन 35 सालों में रेणुका बांध औपचारिकताएं पूरी करने में ही सिमट कर रह गया। अब तक भी स्व. राजीव गांधी का सपना साकार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

------
मोदी के मुखोटों में नजर आये कार्यकर्ता
योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान पंडाल में बैठे अधिकतर कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखोटा पहने नजर आए। इस दौरान पूरा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यकर्ताओं में योगी की जनसभा को लेकर जोश बना रहा।
----------------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें