फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबुड स्टार आदित्य व नूरा बहनें होंगी स्टार गायक

विज्ञापन
हरियाणावी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर स्टेज पर उतरी
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी में इस वर्ष बॉलीवुड स्टार आदित्य नारायण और प्रसिद्ध सूफी कलाकार नूरां सिस्टरज अपनी कला का जादू बिखेरेंगी। उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि 30 अक्तूबर को बॉलीवुड स्टार आदित्य नारायण और प्रसिद्ध सूफी कलाकार नूरां सिस्टरज पहली नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में अपनी सुरीली आवाज से मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि जिला सिरमौर के कलाकारों को मंच प्रदान करने के दृष्टिगत इस वर्ष 31 अक्तूबर को विशेष सिरमौरी संध्या रखी गई है ताकि स्थानीय एवं जिला के प्रसिद्ध कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो सके। तीन नवंबर को प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के लिए हिमाचली नाइट आयोजित होगी। जबकि इससे पूर्व दो नवंबर को सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अथवा सारेगामा के उभरते कलाकारों को लाने पर विचार किया जा रहा है।


उपायुक्त ने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मेले में आए लोगों को देश के अनेक राज्यों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों की संस्कृति को देखने का अवसर प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने कहा कि मेले के अंतिम संध्या में संवाद ग्रु्प चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा भगवान परशुराम की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें