फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल जालग प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल जालग ने राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में एक बार फिर से प्रथम स्थान हासिल किया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग ने घोषित किया। सांस्कृतिक मंडल के महामंत्री जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि केलांग में राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिला सिरमौर के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाहौल-स्पीति के लायुल सुर संगम सोसायटी ने द्वितीय व कुल्लू जिला के सूत्रधार कलामंच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जोगेंद्र हाब्बी ने कहा कि लोक गायक रामलाल, गोपाल, सुनपति, लोक नर्तक चेतराम, चमन, मनमोहन, कृष्ण, सरोज, अनुजा, हीना, लक्ष्मी और लोक वाद्य कलाकार रमेश, मुकेश व जितेंद्र आदि कलाकारों ने भाग लिया था। उन्होंने इस जीत का श्रेय कलाकारों को दिया है। उन्होंने बताया कि विजेता बनने की सूचना उन्हें जिला भाषा अधिकारी सिरमौर अनिल हारटा ने दूरभाष पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें