फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उठाऊ पेयजल योजनाओं पर खर्च होगा 13 करोड़ बजट

Mon, 09 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पानी की किल्लत 4 - फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की हालत सुधारी जाएगी। खैरी व नहर स्वार उठाऊ पेयजल योजनाओं में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिस पर करीब 13 करोड़ बजट खर्च किया जाएगा। खैरी योजना का कार्य शुरू भी हो चुका है। दोनों योजनाओं का कार्य को अक्तूबर, 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन योजनाओं से अभी 27 से 28 लाख लीटर पानी पहुंचता है। दोनों योजनाओं में 18 घंटे तक पंपिंग सुचारु रुप से चलने पर करीब 32 लाख लीटर पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


इस समय दशकों पुरानी जर्जर व पाइप लाइन में लीकेज है जिसके चलते नाहन तक 28 लाख लीटर ही पानी पहुंच पाता है। अब, नई पेयजल आपूर्ति लाइन कार्य पूरा होने पर शहरी क्षेत्र की प्रमुख समस्या का निदान हो सकेगा।
नाहन शहर की 35 से 40 हजार आबादी है। जिला मुख्यालय के लिए 105 वर्ष पुरानी नेहर स्वार योजना है। इस योजना की पाइप लाइन बदलने को साढ़े 8 करोड़ बजट खर्च होगा। जबकि, दशकों पुरानी खैरी की पेयजल आपूर्ति लाइन जर्जर है। लाइन बदलने को करीब 4.80 करोड़ बजट खर्च किया जाएगा जिससे इन योजनाओं में व्यर्थ पानी की लीकेज रुक सकेगी। योजनाओं की लीकेज रुकने से पानी 30 फीसदी तक बढ़ सकेगा। गर्मियों व बरसात के दिनों में योजना काफी प्रभावित होती रही है जिससे शहर में पानी की समस्या बढ़ने लगती है। आईपीएच विभाग ने दोनों योजनाओं में पंपिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन

खैरी पेयजल योजना से प्रतिदिन 22 लाख लीटर व नहर स्वार योजना से करीब 7 लाख लीटर पानी पहुंचता है। इन योजनाओं में इस समय में 14 छोटे एवं बड़े वाटर टैंक स्थापित हैं। इनसे प्रतिदिन जिला मुख्यालय को पेयजल आपूर्ति होती है।

बॉक्स के लिए---
- खैरी योजना में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू : राजेश मोगरा
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता नाहन राजेश मोगरा ने कहा कि खैरी योजना पर करीब 4.81 करोड़ खर्च हो रहा है। इस योजना की 10 किमी तक नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। अक्तूबर, 2016 तक योजना कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जिला मुख्यालय की करीब 105 साल पुरानी नहर स्वार पेयजल योजना की पाइप लाइन भी नई बिछाई जानी है। इस योजना पर साढ़े 8 करोड़  की राशि खर्च होगी। करीब 31 किमी दूर से नाहन तक नई पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाने को बजट प्रावधान हो गया है। इस योजना का भी शीघ्र कार्य शुरू होगा। इससे लीकेज पाइपों से लीकेज बंद हो सकेगी। योजना में 30 से अधिक पानी की बढ़ोतरी हो सकेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें