फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में मां के दर पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित बालासुंदरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के छठे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वीरवार को मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पहले के दिनों की अपेक्षा थोड़ी कमी देखी गई। जबकि इससे पूर्व के दिनों में उत्तर भारत से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी मेले में नवरात्र मेले के चौथे, पांचवें और छठे दिन करीब 85 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वीरवार को भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब व प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर दान किया।
विज्ञापन

नवरात्र मेले के चौथे और पांचवें दिन 26 लाख 95 हजार, 150 रुपये नकद, 31 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना और 3823 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा। जबकि छठे नवरात्रे पर वीरवार को 14 लाख 52 हजार 310 रुपये नकद, 14 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना और 1720 ग्राम चांदी चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें