फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सशर्त वापसी को आतुर ह्दय समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरदा राम समर्थक भाजपा में सशर्त वापसी को तैयार
विज्ञापन

वापसी के लिए समर्थकों ने किया कोर कमेटी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे पूर्व विधायक हिरदा राम के समर्थकों का लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हृदय परिवर्तन हो गया है। हिरदा राम और उनके समर्थकों ने एक कोर कमेटी गठित की है। कोर कमेटी का मकसद भाजपा में घर वापसी है लेकिन, वापसी के लिए हिरदा राम समर्थकों ने शर्त भी रखी है। शर्त यह है कि पहल भाजपा नेता स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

संगड़ाह में आयोजित हिरदा राम समर्थकों की बैठक में करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रंजीत चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 के विस चुनाव के दौरान टिकट आवंटन से असंतुष्ट हुए भाजपा कार्यकर्ता एक व्यक्ति विशेष के विरोध में खड़े हो गए थे। लेकिन, अब परिस्थितियां बदल गई हैं। उनकी भावनाएं आज भी भाजपा के साथ जुड़ी हुई हैं। यदि भाजपा नेता गंभीरता से इसके बारे में सोच विचार करें तो वे दोबारा भाजपा में वापसी को तैयार हैं। हालांकि, इसके लिए समर्थकों ने शर्त भी रखी है। वापसी की पहल स्वयं भाजपा नेताओं को करनी होगी। इसके लिए उन्होंने 15 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि तक भाजपा नेता कोर कमेटी से सोच विचार करके अपना वार्तालाप कर सकते हैं। बैठक में पूर्व विधायक हिरदा राम सहित रोम गोपाल शर्मा, बीडीसी सदस्य भीम सिंह तोमर, सीता राम शर्मा, उजागर शर्मा, कुलदीप ठाकुर, शमशेर ठाकुर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें