फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका में निकली क्लश यात्रा, भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुका में कलश यात्रा के साथ कथा शुरू
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई निर्वाण आश्रम के संचालक महंत स्वामी रेनेंद्र मुनि ने की। कलश यात्रा बुधवार की सुबह निर्वाण आश्रम से शुरू हुई जो स्नानघाट, शांति संगम घाट, परिक्रमा मार्ग, स्हस्त्रधारा, रामबावड़ी, परशुराम ताल, मंदिर परिसर से होते हुए पुन: निर्वाण आश्रम में समाप्त हुई। इसके बाद भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ। कथा ब्यास आचार्य मोहन चंद्र त्रिपाठी सात दिन तक भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। रेनेंद्र मुनि ने बताया कि महात्मा सुंदर मुनि निर्वाण की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा निर्वाण की पुण्यतिथि 27 मार्च को है। इस मौके पर संत महात्माओं के अतिरिक्त सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें