अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के तहत संगड़ाह में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रताप भवन में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्र के 123 बूथ अध्यक्षों के अलावा बूथ पालक, बीएलए तथा सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने यहां पर आयोजित अभ्यास वर्ग में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुुरुषोतम गुलेरिया ने की।
उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार पर विशेष बल दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अनुशासन के तौर तरीके बताते हुए आम जनमानस से शालीनता से मिलने और पार्टी की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी आलोचना करने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने जयराम सरकार के एक वर्ष पूरे होने तथा उनकी की ओर से जनहित में लिए गए फैसलों की जमकर सराहना की। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रतन पाल, पांवटा के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी, जिला प्रभारी एवं निदेशक वनमंडल हिमाचल प्रदेश विनय गुप्ता, रतनलाल, जिला कृषि एवं विपणन बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, पूर्व एससीएसटी निगम के उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रताप रावत, भाजयुमो अध्यक्ष विजेंदर शर्मा, विनय शर्मा, सीओ रेणुका विकास बोर्ड दीपराम शर्मा, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल आजाद, भाजपा के महामंत्री राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।