फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली छह महीने से गुल, उपभोक्ताओं को फिर भी मिल रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के सतौन सब डिविजन के तहत छह महीने से बड़वास पंचायत के चानणू गांव में बिजली नहीं है। लेकिन, ग्रामीणों को भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। छह महीने पहले खराब मौसम के कारण तीन बिजली के खंभे और तारें टूट गई थी। छह महीने बाद भी बोर्ड कर्मियों ने लाइन को ठीक नहीं किया। बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरूजा रही है। इस बीच गांव के उपभोक्ता दुनीचंद को बिल मिल गया है। हैरानी इस बात की है कि बिजली छह महीनों से गुल है। मगर बिल हर महीने आ रहा है। बिजली है नहीं।
विज्ञापन


इसमें सर्विस चार्ज भी जोड़ दिया गया है। इसकी शिकायत सरकार, बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। दुनीचंद का कहना है कि बरसात में इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लाइन टूट गई थी। इसके चलते छह माह से बिजली की आपूर्ति बंद है। दुनीचंद के बेटे मोहन सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में तेज हवा चलने से पेड़ बिजली लाइन पर गिर गए थे। इस दौरान बिजली के तीन खंभे लाइन समेत टूटकर गिर गए।

तब से बिजली की आपूर्ति बंद है। बिजली बोर्ड के सतौन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों को भी सूचित कर दिया गया। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी थे। लेकिन, आज तक भी बिजली नहीं जोड़ी गई। मोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान गांव को आने वाली बिजली लाइन के अन्य पोल भी टूटे थे। इनको रस्सियों से बांधा गया है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा दर्शन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली है। ग्राम चानणु की बिजली लाइन को ठीक करने के लिए टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें