फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में खुलेगा जिले का पहला वृद्धाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में सरकारी स्तर पर एक वृद्धाश्रम खोलने की कवायद शुरू हुई है। यदि यह योजना परवान चढ़ी तो जिला को पहला वृद्धाश्रम ददाहू में नसीब होगा। जिला में एक वृद्धाश्रम खोलने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है ताकि उपेक्षित बुजुर्गों को एक बेहतर आवास सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन ने अब ददाहू क्षेत्र में वृद्धाश्रम खोलने की कवायद शुरू की है। जिसके लिए एक उपयुक्त भवन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यदि वृद्धाश्रम के लिए कोई सरकारी उपयुक्त भवन नहीं नहीं मिला तो इसे निजी भवन में भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन

तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, पटवारी अशोक पंवार की एक टीम ने पंचायत के कुछ भवनों का निरीक्षण भी किया है। उपयुक्त भवन मिलने के बाद इस दिशा में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि बुजुर्गों को जल्द से जल्द एक आशियाना मिल सके। जानकारी अनुसार वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को ठहरने, खाने-पीने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे वह एक बेहतर जिंदगी यापन कर पाएं।
बता दें कि ददाहू पंचायत में कई ऐसे भवन हैं, जिस पर लोगों ने नाजायज कब्जा कर रखा है। प्रशासन व पंचायत इन भवनों को खाली करवाकर इनमें से किसी एक में वृद्धाश्रम खोल सकती है।
विज्ञापन

ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने बताया कि उपायुक्त के आदेशों के बाद ददाहू में वृद्धाश्रम खोलने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए उपयुक्त भवन की तलाश की जा रही है। यदि सरकारी भवन न मिला तो निजी भवन किराये पर लेकर भी इसे खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें