फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं कमजोर नहीं, बस सोच बदलने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसपी ने हेल्थकेयर प्रयोगशाला के हॉल में उपस्थित डिग्री कॉलेज ददाहू, सीसे स्कूल ददाहू, डीएवीएन, आरवीएन, एकेएम स्कूलों की छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। वहीं कॅरिअर संबंधी टिप्स भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार देवी सिंह कौशल, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं हैं, जरूरत है तो सोच बदलने की। समाज के साथ ही स्वयं महिलाओं को यह सोच बदलनी होगी। आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनकर महिलाएं इस कुरीति को मिटा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार होता है तो इसकी शिकायत शिक्षकों, परिजनों या पुलिस में कर सकती हैं। आसपास हो रहे अपराध की भी जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। निश्चित रूप से इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्राओं से फेसबुक और व्हाट्सएप छोड़कर पढ़ाई में ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें। खुली आंख से सपने देखेंगे तो निश्चित तौर पर पूरे होंगे। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। इस अवसर पर सीसे स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
तहसीलदार ददाहू देवी सिंह ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां आगे निकल रही हैं। बेटियों को अपने भीतर का डर बाहर निकालना होगा। तभी वे सशक्त हो सकेंगी। ददाहू कॉलेज के प्राचार्य दिनेश भारद्वाज ने महिला अपराध पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी को कम नहीं आंका जा सकता। लेकिन, हमारी सामाजिक सोच, व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक स्थिति और लंबी कानूनी प्रक्रिया से अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। इसी वजह से अपराध बढ़ रहा है। इसके लिए बेटियों को जागरूक होना चाहिए।ददाहू पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं है। महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

छात्रा निर्जरा शर्मा ने बताया कि वह अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ेंगी।सौम्या ठाकुर का कहना है कि आज समाज के नकारात्मक माहौल से निपटना चुनौती है। लेकिन बेटियों के मन में नया जज्बा है। करिश्मा ने कहा कि समाज में काफी बदलाव हो रहा है। बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें