फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में मिली जीत पर शिलाई कांग्रेस ने मनाया जश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। देश के तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के बाद बुधवार को शिलाई कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में रैली निकाली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीता राम ने कहा कि मोदी सरकार की जुमलेबाजी से देश की जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा चुनाव से पहले हमेशा धर्म के नाम पर लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है, लेकिन इस बार देश की जनता ने मोदी सरकार को करारा जवाब दे दिया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने मोदी सरकार को आइना दिखा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों में मोदी सरकार ने जनता को रोजगार, कालाधन, जन लोकपाल बिल, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों से हटाकर दूसरे ही मुद्दों पर उलझाए रखा था। पेट्रो पदार्थो में वृद्धि पर भी वह कुछ नहीं बोल रहे थे। इससे परेशान जनता ने उन्हें अब करारा जवाब दे दिया है।
सीता राम ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में केंद्र की झूठी और जुमलेबाजी वाली सरकारी को उखाड़ फेंके। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें