ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के तहत रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर को ददाहू से अपनी दुकान बायरी तक ले जा रहा था। ट्रैक्टर अचानक बिजली कॉलोनी के समीप सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। जबकि, ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक भीम सिंह (20) क्यारटा गांव का रहने वाला था, जो बायरी में ही मेकेनिक की दुकान करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेणुका पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। उधर, जिला प्रशासन की ओर से ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने मृतक के आश्रितों को बीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। हादसे की पुष्टि रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।