फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें टूटीं; स्ट्रीट लाइटें खराब, सफाई व्यवस्था चौपट

विज्ञापन
बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-एक में टूटी संपर्क सड़कें और गलियां हादसों का न्योता दे रही हैं। जलभराव की वजह से यहां बरसात में पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जबकि, सफाई व्यवस्था चरमराने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से वार्ड की गलियों में रात को अंधेरा पसर जाता है। इससे इलाके में चोरी का भी भय बना रहता है। भूमिगत डस्टबिन भी अब तक नाममात्र ही लगे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। अमर उजाला ने वार्डवासियों से उनकी दिक्कतें, मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। वार्ड वासियों का कहना है कि बेहतर मास्टर प्लान के बिना जलभराव की बेहतर व्यवस्था संभव नहीं है। वार्ड में विकास अभी पंचायत स्तर का हुआ है। यहां की बस्तियों में विकास की दरकार है।
पांवटा नप कमेटी के वार्ड-1 निवासी बलजीत सिंह, मनोज कुमार और राजेंद्र कुमार का कहना है कि जलभराव समस्या सबसे विकराल रहती है। ग्राम पंचायत अमरकोट, बद्रीपुर-तारुवाला से लेकर बरसात में पानी का भराव बद्रीपुर चौक की तरफ रहता है। बेहतर जल निकासी नहीं है। इससे बद्रीपुर, अमर कॉलोनी और बद्रीपुर मार्ग पर जलभराव बरसात में हो जाता है। सुमेर चंद, जसवंती देवी, रजनी और कुसुमलता का कहना है कि इस बस्ती में सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचते। खुद गलियों की भी लोगों को सफाई करनी पड़ रही है। कई स्थलों पर खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। गलियों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन काम ठेके पर देने के कारण कोई सुध नहीं ली जा रही है। बद्रीपुर प्राथमिक पाठशाला में पेयजल समस्या स्कूली बच्चों को रहती है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पार्षद पवन जस्सल
पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-1 के पार्षद पवन जस्सल ने कहा कि वार्ड का चरणबद्ध तरीके से विकास होगा। पिछले दो वर्षों के भीतर 45 लाख से अधिक बजट विकास पर खर्च हुआ है। इसमें आठ गलियों के टेंडर हुए हैं। गलियां टाइलनुमा बनाई जा रही हैं। पेयजल और जलभराव समस्या दूर करने के प्रयास जारी हैं। वार्ड में पांच बोरवेल और तीन शॉकपिट लगाए गए हैं। करीब 145 लाइटें लगवाई हैं। प्राथमिक पाठशाला बद्रीपुर में करीब डेढ़ सौ स्कूली बच्चों के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था को शीघ्र बोरवेल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें