फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में फिसली बस, पाइप लाइन में अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलबे में फिसली बस, पानी के पाइप में अटकी
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह हरिपुरधार मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, गताधार नाहन बस सैंज घाट के समीप अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में फिसल गई। बस में करीब तीन दर्जन यात्री थे। चालक की होशियारी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार मीनू कोच गताधार से संगड़ाह की ओर आ रही थी। सैंजघाट के समीप पहाड़ी से गिरे मलबे से चालक ने बस को निकालने की कोशिश की लेकिन सड़क में गिरी चिकनी मिट्टी पर बस के पहिये फिसल गए। गनीमत यह रही कि बस के पहिये संगड़ाह के लिए जा रही पेयजल योजना की बड़ी पाइप में फंस गए अन्यथा बस सीधा खाई में गिरती। यह बस इस स्थान पर काफी समय तक फंसी रही। जेसीबी मशीन के आने पर ही बस को इस स्थान से सुरक्षित निकाला गया। लेकिन, इसमें सवार यात्रियों को यहां से अंधेरी तक पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें