फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क फेडरेशन चुनाव से चढ़ सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्क फेडरेशन चुनाव से चढ़ा सियासी पारा
विज्ञापन

निदेशक पद के लिए होगा तिकोना मुकाबला
दो भाजपा तो एक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मैदान में
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। सिरमौर मिल्क फेडरेशन के चुनाव तय हो गए हैं। 16 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए तीन धुरंधर मैदान में उतर गए हैं। ऐसे में मिल्क फेडरेशन के निदेशक पद के लिए तिकोना मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। फेडरेशन के चुनाव से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। मूसलाधार बारिश के बीच फेडरेशन के चुनाव ने सियासी गरमाहट पैदा कर दी है। मैदान में उतरे उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। मिल्क फेडरेशन के चुनाव में भाजपा की आपसी गुटबाजी भी उजागर हो रही है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी से समर्थित एक ही उम्मीदवार मैदान में उतरा है। जबकि भाजपा समर्थित दो उम्मीदवारों ने ताल ठोककर मुकाबले को रोचक बना दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन सिंह चुनाव मैदान में है, वहीं कांग्रेस समर्थित धर्म सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर मिल्क फेडरेशन के निदेशक पद के लिए ताल ठोक दी है। विभिन्न सोसायटियों से जुड़े 26 डेलिगेटस 16 अगस्त को मतदान करेंगे। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी ने 23 जुलाई को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर निदेशक के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद भाजपा समर्थित मदन सिंह ठाकुर भी मैदान में उतर गए। जबकि, कांग्रेस समर्थित धर्म सिंह ठाकुर ने भी अपना नामांकन पत्र भर दिया है। बहरहाल, तीन उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला तिकोना होने के साथ ही रोचक भी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें