राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-नेरीपुल सड़क पर गज्यों के साथ लगते मशोग गांव के समीप एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात मशोग निवासी नैन सिंह ट्रैक्टर नंबर एचपी 16सी-0437 लेकर गज्यों से अपने घर मशोग को जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर ऊबड़-खाबड़ सड़क पर पचास मीटर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक नैन सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम शनिवार को स्थानीय अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तहसीलदार विवेक नेगी ने दस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है।