फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में सप्ताह में छह दिन मिलेगी रसोई गैस

विज्ञापन
gas subsidy
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नाहन ने नाहन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस के रूट निर्धारित किए हैं। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर एक से 13 में सोमवार को छोड़ कर प्रत्येक दिन घर-द्वार गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। जबकि, जब्बल का बाग में दस तारीख, भलगों में 11, चिड़ावाली में 12, रामाधौण में 15, आईटीआई में 17, बिरौजा फैक्टरी में 18, यशवंत विहार में 19 और रानी का बाग में 20 तारीख को रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। डीसी ने बताया कि सराहां में 7 तारीख, कोट, सिरमौर मंदिर और मंडीघाट में नौ तारीख को गैस दी जाएगी। मेहंदोबाग, डुंगाघाट, किला क्लांच में 13 तारीख, लानाबागा, डिग्गर किन्नर में 15, सराहां में 18, नया गांव में 23, नैनाटिक्कर में 25, गागलशिकार मंडल खाडाना में 26, सराहां में 27, जबकि जयहर तथा मानगढ़ में 29 तारीख को रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें