फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत चौहान शिलाई भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत चौहान बने शिलाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। भाजपा मंडल शिलाई ने सूरत सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बाकायदा इसकी अधिसूचना जारी कर मंडल को लिखित सूचना दी है। सूरत सिंह चौहान मस्तभोज के माशु से संबंध रखते हैं। वह इससे पहले 2007 से 2010 तक भाजपा मंडल महामंत्री रहे हैं। 2010-12 तक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में वह प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य हैं। भाजपा शिलाई मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र राणा और प्रवक्ता पूर्ण ठाकुर ने सूरत सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि चौहान की अगुवाई में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका भरपूर फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मंडल अध्यक्ष सोभाराम चौहान ने 23 जून को अपने निजी कारणों से भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें