फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनधार व गिरिपार क्षेत्र में हरियाली मेले की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनधार और गिरिपार क्षेत्र में हरियाली मेले की धूम
विज्ञापन

पशुओं की दीर्घायु के लिए मंदिर में की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। श्रावण संक्रांति पर जिले के सैनधार और गिरिपार क्षेत्र में हरियाली मेले की धूम रही। सोमवार को सैनधार क्षेत्र के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर और गिरिपार क्षेत्र के भगवान परशुराम के पिता महा ऋषि जमदग्नि की पावन तपोस्थली तपे का टीले पर मेलों का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शीश नवाया। सैनधार क्षेत्र में दूध-घी की देवी के नाम से जानी जाने वाली शीतला माता के मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने शीतला माता की पूजा-अर्चना कर अपने पशुओं की दीर्घायु की कामना की। साथ ही उनके रोग मुक्त रहने और दूध-घी में बरकत देने की भी कामना की। जबकि, तपे के टीले पर श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने की विभूति ली। इस अवसर पर दोनों ही जगहों पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें